---Advertisement---

बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर/दतिमा मोड़- आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को चौकी परिसर में शांति समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चौकी प्रभारी करंजी विशाल मिश्रा ने की। बैठक में पुलिसकर्मी सहित जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। बैठक में प्रशासन के निर्देशों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

चौकी प्रभारी विशाल मिश्रा ने लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए उत्साहपूर्वक बकरीद पर्व मनाने की अपील की पुलिस पर्व के दौरान पूरी तरह सक्रिय रहेगा तथा विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर लगातार निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पर्व को लेकर पुलिस लगातार गश्ती करेगी और किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बैठक में बड़ी संख्या स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment