---Advertisement---

एनएचएम संघ सूरजपुर की जिलास्तरीय बैठक सम्पन्न

Follow Us
Spread the love

सर्वसम्मति से महासम्मेलन में शामिल होने का लिया गया निर्णय

जिले से सभी अधिकारी/कर्मचारी परिवार सहित होंगे शामिल

एनएचएम संघ के प्रदेश स्तरीय, महासम्मेलन की तैयारी तेज

सूरजपुर जिले के कर्मचारी परिवार सहित होंगे शामिल
मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री की उपस्थिति में होगा कार्यक्रम,

सूरजपुर- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन आगामी 14 जून को रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। इस भव्य महासम्मेलन में प्रदेशभर के 18 हजार से अधिक एनएचएम कर्मचारी शामिल होंगे।

इसी क्रम में सूरजपुर जिले के एनएचएम कर्मचारियों की तैयारी बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष बृजलाल पटेल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले के एनएचएम कर्मचारी अपने परिवार सहित महासम्मेलन में शामिल होंगे तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले में व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है।
बैठक में कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर पहुंचकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान किया गया।

महासम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, साथ ही कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी के शामिल होने की संभावना है।

एनएचएम कर्मचारी लंबे समय से अपनी विभिन्न लंबित मांगों — नियमितीकरण, ग्रेड पे, वेतन वृद्धि, अनुकम्पा नियुक्ति, चिकित्सा परिचर्या, स्थानांतरण नीति, नई मानव संसाधन नीति एवं सामाजिक सुरक्षा — को लेकर संघर्षरत हैं।
ज्ञात हो कि प्रदेश की सुदूर ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आम जनता तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में एनएचएम कर्मचारियों का निरंतर योगदान रहा है।

सूरजपुर सहित प्रदेश के कोने-कोने से कर्मचारी महासम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने का संकल्प ले रहे हैं।

Leave a Comment