मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की उपस्थिति में पारदर्शी ढंग से पूर्ण हुई कार्यवाही, नगर पंचायत शिवनंदनपुर हेतु मशीनों का रेण्डमाईजेशन
सूरजपुर- राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय निर्वाचन में उपयोग होने वाली ईव्हीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी), एसडीपीसी, रेण्डमाईजेशन एवं कमिशनिंग की कार्यवाही जिला मुख्यालय सूरजपुर में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) रेना जमील के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही 29 मई से प्रारंभ होकर 30 मई 2026 को संयुक्त जिला कार्यालय भवन के समीप स्थित ईव्हीएम भण्डार गृह में संपादित की गई।
इसी क्रम में नगर पंचायत शिवनंदनपुर के निर्वाचन हेतु ईव्हीएम मशीनों के रेण्डमाईजेशन की कार्यवाही संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई, जिसके पश्चात आबंटित मशीनों को पृथक-पृथक किया गया।
इस अवसर पर रिटर्निंग ऑफिसर नगर पंचायत शिवनंदनपुर सहित नगरीय निकाय के समस्त अभ्यर्थी एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संपूर्ण प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न होने से निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता सुनिश्चित हुई।

















