---Advertisement---

सुशासन तिहार 2026ः टमकी में समाधान शिविर का किया गया आयोजन

Follow Us
Spread the love

शिविर में प्राप्त आवेदनों का किया गया त्वरित निराकरण, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

सूरजपुर- सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड ओड़गी के ग्राम पंचायत टमकी में धान खरीदी केंद्र के समीप समाधान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह शिविर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों के निराकरण के लिए विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों का गहन परीक्षण करते हुए आमजनों को त्वरित लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया।

शिविर के दौरान विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत पात्र ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों को नवीन राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए।

शिविर में बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई आवेदनों का शिविर स्थल पर ही अधिकारियों द्वारा तत्काल निराकरण कर आवेदकों को राहत दी गई, जबकि शेष बचे आवेदनों को समय-सीमा के भीतर शीघ्र निराकरण करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

सुशासन तिहार 2026 में ग्राम पंचायत टमकी के अंतर्गत कुल 13 ग्रामों के ग्रामीण इस समाधान शिविर में शामिल हुए। इनमें मुख्य रूप से ’’खोड़, केशर, छतौलिबिजो, टमकी, इंजानी, करवा, मसनकी, बेदमी, चिकनी, मयुरधक्की, लांजित, कुप्पा एवं खर्रा’’ के ग्रामीण शामिल रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment