---Advertisement---

लाखों की पुलिया या भ्रष्टाचार की बुनियाद? दवनकरा पटेलपारा में पुलिया निर्माण कार्य पर उठे गंभीर सवाल

Follow Us
Spread the love

“कमजोर बेस, अधूरा निर्माण और गुणवत्ता पर सवाल; ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग”

सूरजपुर/प्रतापपुर- जिले के जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत दवनकरा के पटेलपारा में लाखों रुपये की लागत से निर्मित हो रही पुलिया निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है, जिससे पुलिया की मजबूती और टिकाऊपन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार सरपंच-सचिव की मनमानी के चलते निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि लागत बचाने के उद्देश्य से पुलिया के बेस निर्माण में लापरवाही बरती गई है, जिसके कारण इसकी नींव कमजोर दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यही स्थिति रही तो आगामी बरसात की पहली तेज बारिश में ही पुलिया को नुकसान पहुंच सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य की निगरानी करने वाले विभागीय इंजीनियर की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता और कथित सांठगांठ के कारण गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है।

गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा निर्माण कार्य की तकनीकी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्टाचार की पुष्टि होती है तो संबंधित सरपंच, सचिव, ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है और करोड़ों नहीं तो लाखों रुपये के इस सार्वजनिक निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाती है और क्या कार्यवाही है किया जाता है , लोगों की निगाह प्रशासन की निष्पक्ष कार्रवाई पर टिकी !

इस विषय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतापपुर से जानकारी के लिए फोन कॉल के माध्यम से संपर्क किया गया लेकिन उनके द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया गया।

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment