---Advertisement---

नवा तरिया निर्माण से सूरजपुर के ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार, बनेगा आजीविका का नया आधार

Follow Us
Spread the love

विकसित भारत जी रामजी अभियान के तहत 24 ग्राम पंचायतों में कार्य स्वीकृत, जल संरक्षण के साथ पलायन पर लगेगी रोक

सूरजपुर- ग्रामीण विकास, जल संरक्षण एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की दिशा में सूरजपुर जिले में एक बड़ी पहल की गई है। कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेन्द्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में जिले की 24 ग्राम पंचायतों में श्विकसित भारत जी रामजी अभियानश् के अंतर्गत 24 ष्नवा तरियाष् (नए तालाब) निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान करते हुए उन पर तेजी से कार्य कराया जा रहा है। यह परियोजना ग्रामीण क्षेत्रों में जल संवर्धन एवं स्थायी परिसंपत्ति निर्माण का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनने जा रही है।

इस महत्वाकांक्षी निर्माण कार्य के माध्यम से जिले के ग्रामीण श्रमिकों के लिए लगभग 1,50,000 (डेढ़ लाख) मानव दिवस का रोजगार सृजित किया जाएगा। इससे क्षेत्र के पंजीकृत मजदूरों को उनके गाँव एवं स्थानीय स्तर पर ही सीधे रोजगार उपलब्ध हो रहा है। इस पहल से न केवल ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि काम की तलाश में होने वाले पलायन में भी भारी कमी आने की संभावना है। साथ ही नवा तरिया के निर्माण से वर्षा जल का बेहतर संग्रहण हो सकेगा, जिससे क्षेत्र के भू-जल स्तर में सुधार आएगा तथा आसपास के खेतों के लिए सिंचाई की सुविधाएँ बढ़ेंगी। यह परियोजना भविष्य में किसानों एवं आम ग्रामीणों के लिए पानी की किल्लत दूर करने में बेहद मददगार साबित होगी।

प्रशासन की योजना इन तालाबों को केवल जल संरक्षण तक सीमित रखने की नहीं, बल्कि इन्हें सीधे ग्रामीणों की आजीविका से जोड़ने की है। इसके लिए तैयार की गई विशेष कार्ययोजना के तहत स्थानीय स्व-सहायता समूहों को तालाबों में मत्स्य पालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। साथ ही तालाब के आसपास की भूमि पर सब्जी एवं अन्य नकदी फसलें उगाई जाएँगी तथा ग्रामीण समूहों के माध्यम से अन्य आयमूलक गतिविधियाँ विकसित कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की जाएगी।

गाँवों में चल रहे इन निर्माण कार्यों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रमिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मजदूर कार्यस्थलों पर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण हो सके, इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी लगातार ग्राउंड पर जाकर नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं। विकसित भारत जी रामजी अभियान के तहत संचालित यह योजना राज्य शासन की ग्रामीण विकास, रोजगार संवर्धन एवं जल संरक्षण की प्राथमिकताओं को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायी एवं असरदार कदम साबित हो रही है।

Leave a Comment