15 वार्डों में पार्षद पद हेतु मतगणना संपन्न
सूरजपुर- नगर पंचायत शिवनन्दनपुर के अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए हुए निर्वाचन के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के रितेश जायसवाल ने 2028 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी इण्डियन नेशनल कांग्रेस के संजय सोनी को 1666 मत तथा आम आदमी पार्टी के सतपाल साहू को 214 मत प्राप्त हुए।
पार्षद पद पर वार्ड क्र. 01 से जय किशन जायसवाल (आप) को 02 वोट, राजेन्द्र प्रसाद यादव (कांग्रेस) को 95 वोट, श्यामू साहू (भाजपा) को 205 वोट और प्रवीण कुमार शाह (निर्दलीय) को 21 वोट मिले हैं। वार्ड क्र. 02 से में आंचल यादव (कांग्रेस) को 79 वोट और प्रमिला साहू (भाजपा) को 122 वोट मिले। वार्ड क्र. 03 से अजय घोष (आप) को 04 वोट, अंशुल गोयल (कांग्रेस) को 141 वोट और राजेश जैन (भाजपा) को 73 वोट मिले हैं। वार्ड क्र. 04 से मंजू खेमचंद गोयल (भाजपा) को 126 वोट, सीमा (आप) को 04 वोट, विनेश्वरी सान्डिल (कांग्रेस) को 92 वोट, साथ ही प्रीती विश्वकर्मा को 03 वोट, शषिकला गुप्ता को 51 वोट और सुनैना देवी निर्दलीय को 91 वोट प्राप्त हुए। वार्ड क्र. 05 से अनिता सिंह (भाजपा) को 67 वोट, नीलम सिंह (आप) को 36 वोट, विमला सिंह (कांग्रेस) को 121 वोट और नीरा सिंह (निर्दलीय) प्रत्याशी को 32 वोट मिले। वार्ड क्र. 06 से बृजेन्द्र सिंह (कांग्रेस) को 118 वोट, महेन्द्र सिंह (आप) को 11 वोट, सुरेश कुमार बखला (भाजपा) को 49 वोट और मनोज सिंह (निर्दलीय) को 32 वोट मिले हैं। वार्ड क्र. 07 से अंजली राजवाड़े (भाजपा) को 138 वोट, शम्मा परवीन (कांग्रेस) को 119 वोट, सेनअब्बा खान (आप) को 05 वोट सहित अनिता देवी को 04 वोट, संगीता सिंह को 47 वोट और सिंधु अजय घोष को निर्दलीय से 15 वोट मिले। वार्ड क्र. 08 से अमित मित्तल (भाजपा) को 83 वोट, हर्ष दनौदिया (कांग्रेस) को 122 वोट और मोनू बलराम पठारी (आप) को 01 वोट मिले है। वार्ड क्र. 09 से संतोष जायसवाल (कांग्रेस) को 113 वोट, तारकेश्वर पटेल (भाजपा) को 106 वोट और बिजेन्द्र कुमार यादव (निर्दलीय) को 11 वोट मिले हैं। वार्ड क्र. 10 से राजेश जायसवाल (कांग्रेस) को 32 वोट, वर्षा जायसवाल (भाजपा) को 121 वोट और रमेश कुमार सिंह (निर्दलीय) को 70 वोट मिले हैं। वार्ड क्र. 11 से चन्दन सिंह (कांग्रेस) को 80 वोट, संतोष पाठक (भाजपा) को 34 वोट और कुन्दन विश्वकर्मा (निर्दलीय) को 66 वोट मिले हैं। वार्ड क्र. 12 में मनी बग्गा (भाजपा) को 127 वोट, राजकुमार टोप्पो (कांग्रेस) को 04 वोट, विजय पठारी (आप) को 01 वोट और दीपक सोनी (निर्दलीय) को 56 वोट मिले है। वार्ड क्र. 13 से अहमद वाहिद (कांग्रेस) को 191 वोट, राजू पाटले (भाजपा) को 157 वोट और सुनीता बाई गुप्ता (आप) को 12 वोट मिले हैं। वार्ड क्र. 14 से आकांक्षा गुप्ता (भाजपा) को 141 वोट और दीपमाला सोनी (कांग्रेस) को 173 वोट मिले है। वार्ड क्र. 15 से प्रशांत अग्रवाल (भाजपा) को 167 वोट और सन्नी अग्रवाल (कांग्रेस) को 120 वोट मिले हैं।


















