---Advertisement---

पर्यावरण सप्ताह में हरियाली की अलख: मनभावन सेवा समिति ने किया सैकड़ों पौधों का रोपण, 1000 पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

Follow Us
Spread the love
पर्यावरण सप्ताह में हरियाली की अलख: मनभावन सेवा समिति ने किया सैकड़ों पौधों का रोपण, 1000 पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
सूरजपुर– :विश्व पर्यावरण दिवस एवं पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मनभावन सेवा समिति द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है। समिति के तत्वावधान में 1 जून से 7 जून तक पर्यावरण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार, 5 जून 2026 को ग्राम रामेश्वरपुर में मनभावन सेवा समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष हितेश कुमार चक्रधारी के नेतृत्व में ग्रामीणों के सहयोग से सैकड़ों पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करना है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम के प्रमुख बालसिंह वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया। इस दौरान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने तथा हरियाली बढ़ाने के महत्व पर भी चर्चा की गई।
मनभावन सेवा समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष हितेश कुमार चक्रधारी ने बताया कि समिति ने इस वर्ष बरसात के मौसम में 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों की देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें।
ग्रामीणों ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत समिति द्वारा आगामी दिनों में भी विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

“एक पेड़ मां के नाम, एक पेड़ भविष्य के नाम” के संदेश के साथ मनभावन सेवा समिति का यह अभियान क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी पहल बनकर उभर रहा है।

Leave a Comment