---Advertisement---

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने पुलिस लाईन में किया वृक्षारोपण

Follow Us
Spread the love

प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगा उसके वृक्ष बनने तक करें उसकी देखभाल-डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर

थाना-चौकी परिसर में 500 पौधों का किया गया वृक्षारोपण

सूरजपुर- विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2026 को डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वृक्ष हमारे जीवन की मूलभूत आवश्यकता हैं। वे न केवल वायुमंडल को शुद्ध करते हैं, बल्कि जैव विविधता को भी संरक्षित रखते हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करें। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, डीएसपी अनूप एक्का, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी सहित पुलिस अधिकारी व जवानों ने भी वृक्षारोपण किया है।

थाना-चौकी परिसर में की गई वृक्षारोपण

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर के निर्देश पर जिले के सभी थाना-चौकी में वहां के प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भी कई प्रजाति के 500 से अधिक पौधों का वृक्षारोपण किया। थाना प्रभारियों ने पौधों को वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करने कहा ताकि शुद्ध हवा के साथ पर्यावरण संरक्षण हो सके।

Leave a Comment