---Advertisement---

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसदेई में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Follow Us
Spread the love

बसदेई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसदेई परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। सभी ने यह संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी, ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण को स्वच्छ और हरित बना सकें।

इस अवसर पर अस्पताल के सहायक चिकित्सा अधिकारी बृजलाल पटेल, फार्मासिस्ट प्रियंका घोष, नेत्र सहायक अधिकारी मारुति नंदन चक्रधारी, लैब टेक्नोलॉजिस्ट दिनेश रजवाड़े, स्टाफ नर्स सुमेश्वरी राजवाड़े, डीईओ (आयुष्मान) डॉ. निलेश साहू तथा सहायक ग्रेड-3 विजय राय की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कर्मचारियों ने आमजन को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित किया और “एक व्यक्ति, एक पौधा” का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखना तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण प्रदान करना रहा।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment