---Advertisement---

विश्व साइकिल दिवस पर खेलो इंडिया योजना के तहत 07 जून को होगा भव्य साइकिल रैली का आयोजन

Follow Us
Spread the love

स्वास्थ्य, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी रैली, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

सूरजपुर- संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशन तथा कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत “Celebration of World Bicycle Day in KICs and KISCE” कार्यक्रम के तहत 07 जून 2026 को साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली स्वास्थ्य, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश लेकर निकलेगी।

रैली का शुभारंभ खेलो इंडिया सेंटर फुटबॉल ग्राउंड, हर्राटिकरा से होगा तथा इसका समापन स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल, बिश्रामपुर में किया जाएगा। आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिका को 2000 रुपये, द्वितीय स्थान पर 1500 रुपये तथा तृतीय स्थान पर 1000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त चतुर्थ से दसवें स्थान तक के प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इस साइकिल रैली में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधि, खिलाड़ी तथा आम नागरिक बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को नियमित साइकिलिंग के लिए प्रेरित करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा प्रदूषणमुक्त एवं हरित पर्यावरण के निर्माण के प्रति जागरूक करना है।

Leave a Comment