सूरजपुर/बसदेई- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उपमहानिरीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों और चौकियों में कम से कम 15 पौधे एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपील की हैं, जिसके तहत आज पुलिस चौकी बसदेई में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र क्रमांक 4 के विधायक भूलन सिंह मरावी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जहाँ चौकी प्रभारी बसदेई योगेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों, जिनमें बसदेई सरपंच मनोज सिंह, उचड़ी सरपंच दिलीप सिंह, शर्मा सरपंच सत्यवीर सिंह, किसान मोर्चा महामंत्री राजेश केसरी, सूरजपुर मंडल अध्यक्ष कमल साय यादव, सूरजपुर भाजपा जिला प्रभारी संतोष सिंह, भाजपा नेता तामेश्वर राजवाड़े, अम्बिका प्रसाद उचड़ी और वेद प्रकाश राजवाड़े शामिल थे, ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अभियान में चौकी स्टाफ के प्रधान आरक्षक निर्मल मिंज, शिवकुमार सारथी, महेंद्र सिंह, आरक्षक निलेश जायसवाल, आदित्य यादव, अशोक सिंह, अशोक केवट, अनिल विश्वकर्मा, देवदत्त दुबे, भुवनेश्वर सिंह, रामकुमार सिंह और महिला आरक्षक पूनम सिंह की उपस्थिति में परिसर के भीतर कटहल, आंवला, नींबू, अमरूद और मुनगा जैसे विभिन्न फलदार पौधे रोपे गए तथा सभी ने इन पौधों को जीवित रखने और उनकी पूर्ण सुरक्षा करने का दृढ़ संकल्प लिया।


















