सूरजपुर/भैयाथान – सर्व यादव समाज सूरजपुर के द्वारा प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह का आयोजन मंगल भवन भैयाथान में किया गया। जिसमें क्षेत्र की विधायक व केबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जिला स्तरीय आयोजन में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 52बच्चों को मैडल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं विश्वनाथ यादव सहित विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा बच्चों का कैरियर मार्गदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपने आराध्य राधाकृष्ण की छाया चित्र पर पूजा अर्चना व अतिथि स्वागत के साथ किया गया।
अपने उद्बोधन में मंत्री राजवाड़े ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता, बच्चों का उत्साह वर्धन, व उनके लक्ष्य निर्धारण में सहायक बताया, उन्होंने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, वहीं कुदरगढ़ में यादव धर्मशाला अतिरिक्त कक्ष हेतु 15 लाख स्वीकृत करने की घोषणा किया गया।
अपने उद्बोधन में संभागीय अध्यक्ष सरगुजा देवनारायण यादव जिला उपाध्यक्ष जिला पंचायत सरगुजा ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण करने की बात कही, जिला अध्यक्ष सूरजपुर रमाशंकर यादव ने संगठन की मजबूति पर बल दिया, वहीं विभिन्न वक्ताओं में पारस यादव ने चरित्र निर्माण, रामनरेश यादव ने धर्म एवं संस्कृति, भोरे लाल यादव ने धन की बचत व संजय यादव कार्यकारी जिलाध्यक्ष के द्वारा जीवन में शिक्षा व अनुशासन का महत्व पर प्रकाश डाला गया, इनके अलावा, परमेश्वर यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष, राजाराम यादव युवा जिलाध्यक्ष, संजीव यादव युवा ब्लाक अध्यक्ष, व डा विजय यादव ने संबोधित किया, तथा कार्यक्रम के अंतिम सत्र में समाज प्रमुखों की बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया।
इस समारोह में देवनारायण यादव संभागीय अध्यक्ष सरगुजा, रमाशंकर यादव जिला अध्यक्ष सूरजपुर, संजय यादव कार्यकारी जिलाध्यक्ष सूरजपुर, परमेश्वर यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष, संरक्षक पारस राम यादव, रामनरेश यादव, भोरे लाल यादव ,अंगद यादव तहसील अध्यक्ष भटगांव, धनीराम यादव ब्लाक अध्यक्ष रामानुजनगर, रामप्रताप यादव ब्लाक अध्यक्ष भैयाथान, कुंजलाल यादव ब्लाक अध्यक्ष ओडगी, शिवकुमार यादव कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष प्रतापपुर, महिला प्रकोष्ठ में देवेन्द्र कुमारी यादव ओडगी, दशमत यादव उर्मिला यादव रामानुजनगर, युवा प्रकोष्ठ में संजीव यादव भैयाथान, मनीष यादव बड़सरा, सहित अजय यादव, संधारी यादव, मनीष यादव लटोरी, अवधेश यादव, रमेश यादव, जितेन्द्र यादव, संतोष यादव मनोज यादव, जगदेव यादव, छत्रधारी यादव, बलीराम यादव, गंगा यादव, हीराराम यादव, कौलेश्वर यादव, विपिन यादव, कुंजबिहारी यादव कृष्ण यादव सहित काफी संख्या में प्रतिभावान छात्र-छात्राएं अभिभावक व समाज प्रमुख उपस्थित रहे।


















