---Advertisement---

कुदरगढ़ ग्राम पंचायत में सुशासन तिहार 2026 के अंतिम शिविर का सफल आयोजन

Follow Us
Spread the love

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

सूरजपुर- सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत ओड़गी के ग्राम पंचायत कुदरगढ़ में आज कुदरगढ़ शेड में अंतिम सुशासन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विकासखंड ओड़गी के ग्राम पंचायत कुदरगढ़ अंतर्गत आयोजित इस शिविर में ओड़गी, कालामांजन, गिरजापुर, पालदनौली, इन्दरपुर, धुर, बभना, कुदरगढ़, भंवरखोह, आनंदपुर, करी, कुप्पी, धरसेड़ी, चपदा, रामपुर एवं बांक सहित आसपास के विभिन्न ग्रामों के क्षेत्रवासी शामिल हुए।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणजनों की समस्याओं का मौके पर निराकरण भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुशासन तिहार राज्य शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणजनों से शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने एवं शासन-प्रशासन के साथ मिलकर क्षेत्र के समग्र विकास में सहभागी बनने की अपील की।

इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment