---Advertisement---

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु अनंतिम चयन सूची जारी, 24 जून तक आमंत्रित किए गए दावा-आपत्ति

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- एकीकृत बाल विकास परियोजना सूरजपुर द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत विकासखंड स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा तैयार अनंतिम (प्रावधिक) चयन सूची जारी कर दी गई है। यह भर्ती पूर्व में जारी विज्ञापन के अनुसार 01 पद आंगनबाड़ी सहायिका तथा 03 पद सहायिका के लिए आयोजित की गई थी।

परियोजना अधिकारी ने बताया कि अनंतिम सूची में शामिल अभ्यर्थियों के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वह आवश्यक एवं संगत दस्तावेजों सहित 24 जून सायं 5 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत कर सकता है। दावा-आपत्ति केवल ऑनलाइन पोर्टल https:\\aww.e-bharti.in\ के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

दावा-आपत्ति के साथ कोई नया दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा। केवल वही दस्तावेज मान्य होंगे जो अभ्यर्थी द्वारा मूल आवेदन के साथ संलग्न किए गए थे तथा जिनसे प्रस्तुत दावा या आपत्ति की पुष्टि होती हो। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा का पालन करने की अपील की गई है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment