---Advertisement---

पीएसीएल चिटफंड घोटाले के 2 और आरोपी डायरेक्टर गिरफ्तार, सूरजपुर में पैसा दोगुना करने का झांसा दिया था

Follow Us
Spread the love

चिटफंड मामले में पूर्व में 6 आरोपी हो चुके है गिरफ्तार

सूरजपुर- चिटफण्ड कंपनी के विरूद्व लंबित मामलों के निराकरण में तेजी लाने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने दिए थे। इसी परिपेक्ष्य में थाना सूरजपुर पुलिस ने धोखाधड़ी व चिटफण्ड के धाराओं के तहत पंजीबद्ध एक प्रकरण में कंपनी के 2 डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है।

पीएसीएल कंपनी के आरोपी डायरेक्टरों के द्वारा पैसा दोगुना करने का प्रलोभन देकर रूपया जमा कराया गया जो मैच्यूरिटी अवधि पूर्ण होने पर भी पैसा वापस नहीं कर धोखाधड़ी किया गया। मामले की रिपोर्ट पर थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 182/2016 धारा 420, 120बी भादसं., 4,5,6 ईनामी चिटफंड धन परिचालन स्किम पाबंदी अधिनियम 1978, पीडीआई एक्ट अधिनियम 2005 की धारा 10 पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने चिटफण्ड के प्रकरणों में फरार आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने पुलिस टीम को लगाया था। थाना सूरजपुर पुलिस के द्वारा मामले की विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि मामले से जुड़े पीएसीएल कंपनी के डायरेक्टर जिला जेल कवर्धा में है जिसके बाद पुलिस टीम ने विधिवत् माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट के आधार पर कंपनी के डायरेक्टर आरोपी गुरजंट सिंह गिल उर्फ गुरजन सिंह पिता स्व. तेजा सिंह गिल उम्र 82 वर्ष निवासी मकान नंबर 2117 फेस 7 एसएएस नगर थाना सेक्टर 71 मटौर (मोहाली) जिला मोहाली पंजाब एवं गुरूनाम सिंह पिता स्व. हरि सिंह उम्र 77 वर्ष निवासी मकान नंबर 05 जसरा, थाना चम्कौर साहब जिला रूपनगर (रोपड) पंजाब को थाना सूरजपुर लाया। पूछताछ पर आरोपियों ने कंपनी के अन्य डायरेक्टर के साथ मिलकर निवेशकों के राशि को डबल करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करते हुए सूरजपुर जिले के निवेशकों से करोड़ों रूपये की धोखाधड़ी किये है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, एएसआई संजय सिंह व आरक्षक जयप्रकाश सिंह सक्रिय रहे।

अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इससे पहले कंपनी के 6 अन्य डायरेक्टरों – निर्मल सिंह भंगू, त्रिलोचन सिंह, सुखदेव सिंह और जोगेन्दर टाईगर, गुरमीत सिंह व सुब्रत भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर चुकी है। इस तरह अब तक इस मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment