---Advertisement---

सोनहत पुलिस की त्वरित कार्यवाही: घर सूना पाकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 66 हजार का माल बरामद

Follow Us
Spread the love

कोरिया- पुलिस अधीक्षक कोरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे तथा एसडीओपी राजेश साहू के निर्देश पर थाना प्रभारी विनोद पासवान के नेतृत्व में प्रार्थी उमाशंकर साहू निवासी रामगढ़ के घर पर दिनांक 07.06.2026 को मेहमानी में मनेन्द्रगढ गया था, घर पर पत्नी अकेली थी, शाम 07:00 बजे उसकी पत्नी अपने घर के दरवाजा पर साकड लगा कर पडोस में गयी थी, आधा घंटे बाद वापस अपने घर अंदर आई तो देख कि घर का सामान बिखरा पडा है, पेटी खुली पडी है, सोने, चांदी और मोबाईल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये कि रिपोर्ट पर थाना सोनहत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पता साजी कर संदेही राकेश कुमार गुप्ता पिता श्रीपथ गुप्ता, उम्र 28 वर्ष, एवं अपचारी आरोपी निवासी ग्राम रामगढ़, थाना सोनहत जिला कोरिया छ0ग0 को तलब कर पूछताछ किया गया, जिन्होने अपराध घटित करना स्वीकार किये तथा चोरी किये गये 01 जोडी सोने का बाली कीमती 10,200रूपये का, 03 नग सोने का मंगलसूत्र कीमती 18,000रूपये का, 01 नग चांदी का कमर धनी कीमती 25,000रूपये का, 01 नग एंड्रॉइड मोबाईल रेडमी कंपनी का कीमती 10,000रूपये का तथा नगदी रकम 3000 रूपये कुल जुमला रकम 66,200रूपये का पेश करने पर जप्त किया गया हैं। उक्त दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में माननीय न्यायालय भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सोनहत विनोद पासवान, उप निरीक्षक राजाराम राठिया, उप निरीक्षक नीलमणी कुजूर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक धलेन्द्र प्रसाद भारती, आर0 530 निखलेश राजवाडे, आर0 484 शिव पटेल, सहा0आर0 उमेन्द्र सिंह, समयलाल का सराहनीय योगदान रहा।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment