---Advertisement---

दिव्यांग एतवारो को मौके पर मिली व्हीलचेयर, नेशनल पेंशन पोर्टल में तकनीकी सुधार के पश्चात होगा पेंशन का नियमित भुगतान

Follow Us
Spread the love

कलेक्टर के निर्देशन में विभागीय टीम पहुंची गृह ग्राम, शारीरिक अवस्था अनुसार प्रदाय की गई व्हीलचेयर, पेंशन संबंधी तकनीकी सुधार शीघ्र कर नियमित भुगतान का दिया गया आश्वासन

सूरजपुर- जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा ग्रामीण अंचलों में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखण्ड सूरजपुर के ग्राम पंचायत राई (माझापारा) निवासी 60 प्रतिशत दिव्यांग युवती एतवारो की कमजोर आर्थिक स्थिति की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा त्वरित पहल की गई। कलेक्टर के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग की टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मामले का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया।

समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक आलोक भवाल एवं विभागीय अधिकारियों की टीम दिव्यांग एतवारो के गृह ग्राम पहुंची। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। मौके पर वस्तुस्थिति का निरीक्षण एवं अवलोकन करने पर यह बात सामने आई कि बैंक खाता न खुलने एवं आधार अपडेट न होने के कारण एतवारो की पेंशन राशि का भुगतान रुका हुआ है। इस पर समाज कल्याण विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एतवारो को उसकी शारीरिक अवस्था के अनुरूप मौके पर ही व्हीलचेयर प्रदाय की गई। साथ ही नेशनल पेंशन पोर्टल में शीघ्र तकनीकी सुधार कराकर पेंशन राशि का नियमित भुगतान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।

जिला प्रशासन एवं विभागीय संवेदनशीलता के फलस्वरूप त्वरित गति से प्राप्त शासकीय लाभ पर हितग्राही एवं उनके परिवार ने जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। यह पहल शासन की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है।

Leave a Comment