मानसिक रूप से अस्वस्थ 40 वर्षीय व्यक्ति लापता, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर शुरू की तलाश।
कोरिया- जिले के चरचा थाना क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद कॉलोनी से एक 40 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवेकानंद कॉलोनी निवासी गुड्डू पनिका (40 वर्ष), पिता स्वर्गीय जगरनाथ पनिका मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं। उनके छोटे भाई सहदेव पनिका ने थाना चरचा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुड्डू का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है तथा उनका विवाह भी नहीं हुआ है। वे परिवार के साथ रहते थे और अक्सर इधर-उधर घूमते रहते थे।
बताया गया कि गुड्डू 3 जून 2026 की सुबह घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों एवं आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद 10 जून को थाना चरचा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
लापता व्यक्ति का हुलिया मध्यम कद-काठी, सांवला रंग, लंबा चेहरा बताया गया है। बोल भी नहीं पाता और सफेद चेकदार कमीज, फुल पैंट पहने हुए थे तथा हाथ में घड़ी भी पहने थे।
पुलिस ने गुम इंसान प्रकरण दर्ज कर जिले के सभी थाना-चौकियों तथा संबंधित शाखाओं को सूचना भेज दी है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उक्त व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना या चरचा पुलिस को सूचित करें।























