---Advertisement---

निर्धारित मूल्य पर हो रहा है खाद वितरण, जारी है सतत निगरानी

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- कलेक्टर रेना जमील के निर्देशों के अनुपालन में जिले की सहकारी समितियों एवं निजी बीज व खाद वितरण केंद्रों पर राजस्व अमले तथा कृषि विभाग के संबंधित अधिकारियों द्वारा निरंतर निरीक्षण कर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही नियमानुसार खाद एवं बीज का वितरण सुनिश्चित कराया जा रहा है।

इस संबंध में कृषि विभाग की उपसंचालक सम्पदा पैकरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में आज कल्याणपुर में कृषि विस्तार अधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक की उपस्थिति में एक निजी दुकान से किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद का वितरण कराया गया। उन्होंने बताया कि किसी भी स्थिति में खाद-बीज की कालाबाजारी या अधिक मूल्य वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment