सूरजपुर/प्रेमनगर— विकासखंड प्रेमनगर छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ब्लॉक इकाई प्रेमनगर संयोजक अध्यक्ष पद का निर्वाचन चुनाव कराया गया जिसमें संयोजक पद हेतु 15 मान्यता प्राप्त संगठनों ने भाग लिया जिसमें चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पेश किया दो उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिया और दो उम्मीदवारों के मध्य चुनाव कराया गया जिसमें से दिल साय मरपचची को 10 वोट प्राप्त हुए एवं पुष्पराज पांडे को 5 वोट प्राप्त हुए इस प्रकार से ब्लॉक संयोजक दिल साय मरपचची एवं सहसंयोजक पुष्पराज पांडे को बनाया गया।
जिसमें मुख्य रूप से जिला संयोजक डॉ.आर. एस. सिंह एवं जिला पदाधिकारी इकबाल अंसारी धीरेंद्र शास्त्री विजय साहू मनीष दीपक साहू आदित्य शर्मा राधेसाहू नवल किशोर एवं विभिन्न विभिन्न संगठनों के ब्लॉक प्रमुख कर्मचारी संघ उपस्थित रहे दिल साय मरपचची को ब्लॉक संयोजक एवं पुष्पराज पांडे को ब्लॉक सह संयोजक बनाए जाने पर पूरे ब्लॉक के समस्त अधिकारी कर्मचारी में हर्ष व्याप्त हैं।


















