---Advertisement---

कलेक्टर रेना जमील ने शहर की विभिन्न व्यवस्थाओं का किया रात्रिकालीन निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- कलेक्टर रेना जमील ने विगत दिवस सूरजपुर नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का रात्रिकालीन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्विमिंग पूल, चौपाटी, कृष्ण कुंज एवं सब्जी मार्केट का भ्रमण किया।

चौपाटी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को निर्देशित किया कि चौपाटी में नियमित एवं बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग यहां खान पान के लिए पहुंचते हैं, इसलिए स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने चौपाटी क्षेत्र में मवेशियों के विचरण पर भी चिंता व्यक्त करते हुए उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए।

सब्जी बाजार के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अग्रसेन चौक में लगने वाली सब्जी दुकानों को व्यवस्थित रूप से निर्धारित सब्जी मार्केट में संचालित कराने के निर्देश दिए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

स्विमिंग पूल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वहां की सदस्यता, संचालन व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात कलेक्टर ने कृष्ण कुंज का निरीक्षण कर वहां रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment