---Advertisement---

17 जून के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Follow Us
Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

सूरजपुर- नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह 17 जून 2026 को आयोजित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मुख्य अतिथि के रूप में आगमन प्रस्तावित है।

कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर रेना जमील ने आज आयोजन स्थल एवं हेलीपैड का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लेते हुए कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, मंच, पेयजल, वीआईपी मूवमेंट एवं सुरक्षा मानकों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि समारोह की प्रत्येक व्यवस्था सुचारू एवं गरिमापूर्ण हो तथा किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत शिवनंदनपुर के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित रितेश जायसवाल सहित सभी 15 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षद 17 जून को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे। नगर पंचायत के गठन के उपरांत यह प्रथम अवसर होगा जब निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की परिषद शिवनंदनपुर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ करेगी।

Related News

Leave a Comment