---Advertisement---

एसडीएम प्रतापपुर ने उर्वरक गोदाम का किया निरीक्षण, किसानों के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध

Follow Us
Spread the love

सुरजपुर- खरीफ सीजन के मद्देनजर किसानों को समय पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रतापपुर ललिता भगत ने आज राज्य विपणन संघ के डबल लॉक उर्वरक गोदाम, प्रतापपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग, उर्वरक निरीक्षक, खाद्य निरीक्षक एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम उपस्थित रही।

निरीक्षण के दौरान गोदाम में उपलब्ध उर्वरकों का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में गोदाम में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध पाए गए। भौतिक रूप से यूरिया की 4,000 बोरी, इफ्को डीएपी की 1,140 बोरी, आईपीएल डीएपी की 496 बोरी तथा पोटाश की 2,100 बोरी उपलब्ध मिली।

इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसानों को निर्धारित दरों पर समय पर उर्वरकों का वितरण सुनिश्चित किया जाए तथा खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है।

जिला प्रशासन द्वारा उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण की नियमित निगरानी की जा रही है, जिससे किसानों को आवश्यक कृषि आदान समय पर उपलब्ध हो सके और खेती-किसानी का कार्य सुचारु रूप से संचालित हो।

Leave a Comment