---Advertisement---

108 संजीवनी एक्सप्रेस की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

Follow Us
Spread the love

सरगुजा/अम्बिकापुर- सरगुजा जिले में संजीवनी एक्सप्रेस 108 सेवा एक बार फिर एक गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरिमा चौक क्षेत्र की रहने वाली 30 वर्षीय गर्भवती महिला बिमला को अचानक तीव्र प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने बिना समय गंवाए आपातकालीन सेवा 108 को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पायलट विकास दुबे और इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन (EMT) सवीना एक्का संजीवनी एक्सप्रेस लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे। 108 की टीम मरीज बिमला को लेकर जिला अस्पताल अम्बिकापुर के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ते में ही महिला की प्रसव पीड़ा बेहद बढ़ गई और अस्पताल तक का सफर तय करना जोखिम भरा हो गया।

स्थिति की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए 108 की टीम ने सूझबूझ का परिचय दिया। ईएमटी सवीना एक्का ने आवश्यक प्री-हॉस्पिटल केयर प्रदान करते हुए एम्बुलेंस के भीतर ही सुरक्षित प्रसव कराने का निर्णय लिया। सुबह ठीक 5:56 बजे दरिमा चौक के पास एम्बुलेंस में ही महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जैसा कि तस्वीर में देखा जा सकता है, सुरक्षित प्रसव के बाद ईएमटी सबीना एक्का नवजात को संभालते हुए नजर आ रही हैं।

प्रसव के उपरांत जच्चा और बच्चा दोनों को आगे की देखभाल और आवश्यक जांच के लिए जिला अस्पताल अम्बिकापुर में सुरक्षित भर्ती करा दिया गया है, जहाँ दोनों की स्थिति पूरी तरह सामान्य और स्वस्थ है। इस सफल और सुरक्षित प्रसव पर परिजनों ने संकट के समय तत्परता दिखाने के लिए 108 टीम के पायलट विकास दुबे और ईएमटी सबीना एक्का का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

Leave a Comment