महंगाई से त्रस्त जनता पर बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ डाल रही है सरकार शशि सिंह बढ़ी हुई बिजली दरें वापस नहीं ली गईं तो होगा उग्र आंदोलन
सूरजपुर- राज्य की वर्तमान सरकार द्वारा बिजली की दरों में लगातार की जा रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने केतका रोड से एक विशाल आक्रोश रैली निकाली। यह रैली सरकार विरोधी नारों के साथ आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड कार्यालय पहुंची, जहां कांग्रेसियों ने कार्यालय का घेराव किया और विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
जनता पर महंगाई का डबल अटैक
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला उन्होंने कहा एक तरफ जनता पहले से ही कमरतोड़ महंगाई से परेशान है, वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार लगातार बिजली बिलों में बढ़ोतरी कर आम आदमी की जेब पर डाका डाल रही है बिजली जैसी मूलभूत सुविधा को सरकार ने कमाई का जरिया बना दिया है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड कार्यालय का घेराव और पुतला दहन
केतका रोड से शुरू हुई रैली में भारी संख्या में लोग शामिल हुए कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और सरकार विरोधी नारे लिखी पट्टियां लिए चल रहे थे। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट पर जमकर नारेबाजी की और घेराव किया इस दौरान सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई इसके बाद सरकार के इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ आक्रोश जताते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।
मांगें और चेतावनी
कांग्रेस नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर बढ़ी हुई विद्युत दरों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की है।
शशि सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा यह प्रदर्शन तो सिर्फ एक शुरुआत है अगर सरकार ने अपना यह जनविरोधी फैसला वापस नहीं लिया और जनता को राहत नहीं दी, तो जिला कांग्रेस कमेटी पूरे जिले में चक्का जाम करेगी और इससे भी बड़ा उग्र आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शशि सिंह, महामंत्री संजय दोसी, इस्माइल ख़ान, विद्या सागर सिंह, सुनील अग्रवाल, परवेश गोयल, महेंद्र साहू, अरविंद यादव, लवकेश गुर्जर, संतोष पावले, प्रदीप साहू, विक्की समददार, अविनाश साहू, चन्द्रदत दुबे, सुनील सारथी, वेद प्रकाश मिश्रा, रोहन राजवाड़े, अभिकेश सिंह, शक्ति ठाकुर, अजय सोनवानी, लिवनेश सिंह, इमरान अंसारी, दुर्गा टेकाम, सोनू ख़ान, राकेश, छत्रपाल, सुंदर, घूरन प्रजापति, संदीप सिंह, लिली रजवाड़े, जरीना सुल्ताना, प्रेम राजवाडे, समीर सिंह, आशीष सिंह, सुनील प्रजापति, पारस राजवाड़े, जमील अहमद, राहुल सुनहरे सहेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















