भैयाथान- आज जनपद पंचायत भैयाथान के सभाकक्ष में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चांदनी कंवर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भैयाथान विनय कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में विकसित भारत 2047, VB-G
वीबी-जी राम जी (विकसित भारत-जी राम जी) तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 विषय पर महत्वपूर्ण कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री नेहा तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार साहू, मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, महेंद्र सिंह मार्को सहित जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, सचिव, रोजगार सहायक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि 24 जून को आयोजित होने वाली ग्राम सभा में विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने हेतु ग्राम स्तर पर व्यापक चर्चा की जाएगी। साथ ही वीबी-जी राम जी योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तिकरण, पारदर्शिता, जवाबदेही, जल संरक्षण, आधारभूत संरचना विकास एवं आजीविका के नए अवसरों पर विशेष जोर दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की पहचान, चयन प्रक्रिया एवं सभी जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने संबंधी जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से गरीब कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विस्तार
प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों परिवारों को आवास जल जीवन मिशन से ग्रामीण घरों तक नल से जल पहुंचाने का अभियान
स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता को जन आंदोलन बनाना डिजिटल इंडिया से सेवाओं का डिजिटलीकरण एवं पारदर्शिता उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति
आयुष्मान भारत से गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा
किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ग्रामीण सड़कों एवं आधारभूत संरचनाओं का व्यापक विकास
आत्मनिर्भर भारत और रोजगार सृजन को बढ़ावा महिला सशक्तिकरण एवं जनभागीदारी में वृद्धि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के साथ भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में सतत प्रयास
बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीण विकास, सुशासन तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प को ग्राम स्तर तक पहुंचाने हेतु सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया साथ ही 24 जून को आयोजित ग्राम सभा में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। ”गांव का विकास ही देश का विकास है, और विकसित भारत 2047 की यात्रा ग्रामों से होकर ही आगे बढ़ेगी।”


















