---Advertisement---

डबल इंजन की सरकार का इंजन फेल,धुँआ फेंक रही-अमरजीत भगत

Follow Us
Spread the love

बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

सूरजपुर- राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बिजली की दरों में की गई भारी वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। इस मसले पर कांग्रेस के जिले के प्रभारी पूर्व मंत्री अमरजीत भगत व जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने सूरजपुर विश्राम गृह में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है और उसकी इंजन का धुँआ निकलने लगा है। उन्होंने कहा कि हमारे खनिज संसाधन, हमारा पानी और हमको ही बिजली महंगी दे रहे हैं। बीजेपी सरकार के ढाई सालों में लगातार दाम बढ़े। स्मार्ट मीटर लगाने का फरमान जारी किया और सुविधा के नाम पर कुछ नहीं किया। यह प्रदेश की जनता के साथ नाइंसाफी है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार लगातार महंगाई का बोझ आम जनता और किसानों पर डाल रही है, जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर कांग्रेस ने जिला मुख्यालयों में चरणबद्ध आंदोलन शुरू हो गए है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय सूरजपुर में बिजली कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर आंदोलन का आगाज किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट, गैर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तथा कृषि विद्युत दरों में वृद्धि कर जनता पर कुठाराघात कर रही है राज्य सरकार। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेताओ ने कहा कि प्रदेश की जनता पहले ही महंगाई, रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और आवश्यक वस्तुओं की परेशानी से जूझ रही है। ऐसे समय में बिजली दरों में बढ़ोतरी आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ाने वाली है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार को जनहित में तत्काल बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम जनता और किसानों के हितों की लड़ाई सड़क से लेकर हर स्तर तक लड़ेगी। मंत्री भगत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। आम जनता त्रस्ट है और पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लेकिन सरकार के नुमाइंदों को आम जनता के सरोकारों से कोई मतलब नहीं है।

कांग्रेस पार्टी जनता के हक की लड़ाई को लेकर सड़क से सदन तक प्रदर्शन करेगी और सरकार के खिलाफ बढ़ोतरी को वापस लेने के लिए के लिए संघर्ष संघर्ष कर लोगों को राहत दिलाने की दिशा में कार्य करेगी और कहा कि प्रदेश की सरकार की हालत यह हो गई है कि अपने आकाओं को खुश करने के लिए जंगलों के विनाश करने पर आमादा हो गए है। इस दौरान वार्ता में संजय डोसी, सुनील अग्रवाल,जीएस मिश्रा, प्रदीप साहू, विनय मिश्रा, वेदप्रकाश मिश्रा, चंद्रदत्त दुबे, शक्ति ठाकुर, परमेश्वर राजवाड़े, रोहन राजवाड़े, समीर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment