---Advertisement---

एनएसयूआई ने मनाया नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- देश के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के शीर्ष नेता जननायक राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर आज सूरजपुर जिले में उत्साह का माहौल देखा गया इस विशेष दिन को सेवा और सादगी के रूप में मनाते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिलाध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास पहुंचकर वहां रह रहे आदिवासी और पिछड़े वर्ग के प्रतिभावान छात्रों के साथ जननायक राहुल गांधी का जन्मदिन बेहद हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया छात्रों के बीच केक काटकर बांटी गईं खुशियां कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रावास के बच्चों ने संगठन के पदाधिकारियों का स्वागत किया।

इसके बाद जिलाध्यक्ष आकाश साहू और उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चों के बीच जाकर केक काटा केक कटते ही पूरा परिसर “राहुल गांधी” के नारों से गूंज उठा इस दौरान एनएसयूआई टीम द्वारा सभी छात्रों को मिठाई, फल, कॉपियां, पेन और अन्य जरूरी शिक्षण सामग्रियां भी वितरित की गईं जिससे बच्चों के चेहरों पर भारी मुस्कान देखी गई छात्रों को संबोधित करते हुए आकाश साहू ने कहा कि राहुल गांधी देश के एकमात्र ऐसे नेता हैं जो बिना डरे कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चलकर नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने निकले थे राहुल गांधी आज पूरे देश के युवाओं,छात्रों,किसानों और वंचितों की बुलंद आवाज बन चुके हैं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में वे आज तानाशाही ताकतों के सामने चट्टान की तरह खड़े हैं उनका जीवन हमें सिखाता है कि सत्य और न्याय के रास्ते पर हमेशा अडिग रहना चाहिए आज उनके जन्मदिन पर इन मासूम बच्चों के बीच खुशियां बांटना और इनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही राहुल जी के विचारों को सम्मान देना उपस्थित सभी छात्रों व कार्यकर्ताओं ने जननायक राहुल गांधी के दीर्घायु होने,उनके उत्तम स्वास्थ्य और उनके नेतृत्व में देश को एक नई दिशा मिलने की कामना की एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर संकल्प लिया कि वे राहुल गांधी के संदेश को जिले के अंतिम व्यक्ति और हर छात्र तक पहुंचाएंगे और छात्र हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सैयद नदीम, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव कौनेन अंसारी, प्रदेश सचिव राजेश साहू, जिला कोषाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, शिवम साहू, नितेश साहू, मनोज सिंह,अदनान सिद्दीकी,सुमंत राजवाड़े,विवेक सिंह,सिकन्दर अली, यश साहू, दुर्गेश जायसवाल, निहाल नाहटा भारी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Comment