---Advertisement---

सांसद चिंतामणि महाराज के मुख्य आतिथ्य में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन रंगमंच सूरजपुर में किया जाएगा

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को प्रातः 7 बजे रंगमंच, सूरजपुर में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद चिंतामणि महाराज उपस्थित रहेंगे तथा सामूहिक योगाभ्यास में सहभागिता करेंगे।

सांसद चिंतामणि महाराज एवं कलेक्टर ने जिलेवासियों से योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया है। इसके लिए जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की गई है।

वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ’’योग फॉर हेल्दी एजिंग (Yoga for Healthy Ageing)’’ निर्धारित की गई है। यह थीम योग के माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय एवं सम्मानजनक वृद्धावस्था को बढ़ावा देने तथा शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने पर केंद्रित है।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से निर्धारित समय पर रंगमंच सूरजपुर पहुंचकर सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेने और योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Comment