---Advertisement---

कोरिया जिले के सोनहत थाना अंतर्गत ग्राम नौगई में हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने लगातार दबिश और दबाव बनाकर सभी मुख्य आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Follow Us
Spread the love

कोरिया- पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के निर्देशन में एमसीबी पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया डॉ0 सुरेशा चौबे के कुशल मार्गदर्शन में एमसीबी और कोरिया पुलिस की संयुक्त टीम एक साथ मिलकर लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी आरोपियों के परिजनों और सहयोगियों पर बढ़ते पुलिस दबाव के बाद आरोपी आखिरकार कानून के सामने झुक गए।

16 जून की रात सोनहत थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नौगई में हुए इस हत्याकांड में पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। आपसी रंजिश के चलते कार में आग लगा दिया गया था जिसमे 3 लोगों की मौत हो गई थी।

प्रार्थी आदित्य सिंह पिता भारत कुमार सिंह निवासी महल पारा बैकुंठपुर की सूचना पर थाना सोनहत में अपराध क्रमांक 66/2026 धारा 190, 191 (2) , 191(3), 109, 324, 103 (1) 326(G) bns के तहत अपराध पंजी बद्ध किया गया था। घटना के बाद कोरिया पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, दीपक कुमार झा के कुशल निर्देशन पर एमसीबी और कोरिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.06 .2026 को सभी फरार 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायिक डिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी _

1. निशांत त्रिपाठी पिता सत्य कुमार त्रिपाठी

2 मनोज त्रिपाठी पिता राममिलन त्रिपाठी

3 अमन त्रिपाठी पिता महेंद्र त्रिपाठी

4 गौरव त्रिपाठी पिता अंजनी त्रिपाठी

5 आशुतोष त्रिपाठी पिता मनोज त्रिपाठी सभी निवासी ग्राम नौगई थाना सोनहत मामले में विवेचना जारी है।

Related News

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment