---Advertisement---

जिले में पुराना बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

Follow Us
Spread the love

सांसद विधायक एवं कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया श्रमदान, जिलेवासियों से स्वच्छता में सहभागिता की अपील

सूरजपुर- जिले को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सूरजपुर जिले के अंतर्गत पुराना बस स्टैंड पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने मिलकर श्रमदान किया तथा परिसर की साफ-सफाई की।

अभियान में सांसद चिंतामणी महाराज, विधायक भूलन सिंह मरावी, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा, शैलेश अग्रवाल, बाबुलाल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मुरली मनोहर सोनी, ठाकुर रजवाड़े, संदीप अग्रवाल, राजेश्वर तिवारी, संत सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर रेना जमील, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेन्द्र पाटले एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारीगण की उपस्थिति में श्रमदान किया गया।

इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जिलेवासियों से स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल शासन-प्रशासन की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है, और सभी के सहयोग से ही जिले को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment