---Advertisement---

सफलता की कहानी – कृषक उन्नति योजना से बदली किसान घासी राम की जिंदगी

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित कृषक उन्नति योजना किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना का लाभ लेकर जिले के ग्राम सपकरा निवासी किसान घासी राम के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

घासी राम, पिता स्वर्गीय नब्बू राम, जाति रजवार, के पास कुल 2.11 हेक्टेयर कृषि भूमि है। उन्होंने वर्ष 2025-26 में अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त करते हुए 85 क्विंटल धान का विक्रय किया। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत उन्हें 62,135 रुपये की बोनस राशि प्राप्त हुई।

घासी राम बताते हैं कि योजना से मिली अतिरिक्त राशि ने उनके परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में बड़ी सहायता की। उन्होंने बोनस की राशि का उपयोग पक्का मकान बनाने, अपने पुत्र के विवाह तथा बच्चों की शिक्षा पर किया। इससे न केवल उनके परिवार की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति मजबूत हुई, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त हुआ।

वे कहते हैं कि कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। धान उत्पादन का उचित मूल्य मिलने से किसानों में खेती के प्रति उत्साह बढ़ा है और उनकी आय में वृद्धि हुई है। योजना से प्राप्त लाभ ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाया है।

घासी राम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों से ग्रामीण परिवारों का जीवन स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। कृषक उन्नति योजना किसानों की समृद्धि और खुशहाली का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है तथा राज्य के कृषि विकास को नई दिशा प्रदान कर रही।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment