---Advertisement---

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, निराकरण करने दिए निर्देश

Follow Us
Spread the love

जनदर्शन में कुल 60 आवेदन मिले

सूरजपुर- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर रेना जमील ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। इस दौरान उन्होंने आवेदकों से चर्चा कर उनकी शिकायतों का अवलोकन किया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में विभिन्न विभागों से सम्बंधित कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पात्रतानुसार निराकरण किया जाए तथा प्रकरणों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण को प्राथमिकता दी जाए, जिससे उन्हें राहत मिल सके। जनदर्शन के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment