---Advertisement---

कलेक्टर रेना जमील ने ओड़गी क्षेत्र का किया दौरा, प्रस्तावित पुल, स्कूल भवन एवं पर्यटन विकास कार्यों का लिया जायजा

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- कलेक्टर रेना जमील ने आज ओड़गी क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम चांदनी कंवर, जनपद सीईओ ओड़गी, तहसीलदार, पीडब्लूडी सेतु के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

इस दौरान कलेक्टर ने महान नदी पर सौहार ग्राम एवं लांजीत ग्राम को जोड़ने के लिए प्रस्तावित पुल स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण से नदी के दोनों ओर स्थित गांवों के बीच आवागमन सुगम होगा तथा ग्रामीणों को अस्पताल, स्कूल, बाजार सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

इसके पश्चात कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा निर्माणाधीन हायर सेकेंडरी स्कूल लांजीत भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर रेना जमील ने कुदरगढ़ मंदिर परिसर में ग्राम पंचायत द्वारा निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन एवं अतिथि गृह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर कुदरगढ़ क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर भी चर्चा की गई। अदाणी समूह द्वारा क्षेत्र में प्रस्तावित पर्यटन विकास कार्यों एवं विकासात्मक योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कलेक्टर ने पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, स्थानीय रोजगार सृजन तथा क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment