---Advertisement---

मोहर्रम को लेकर करंजी चौकी में हुई शांति समिति की बैठक

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर/दतिमा मोड़- मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन तथा चौकी प्रभारी विशाल मिश्रा के अध्यक्षता में पुलिस चौकी करंजी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में चौकी प्रभारी करंजी विशाल मिश्रा ने उपस्थित लोगों से मोहर्रम के दौरान शांति, भाईचारा और आपसी सद्भाव बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। पर्व-त्योहार सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का अवसर होता हैं। उन्होंने लोगों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। इस दौरान चौकी प्रभारी करंजी विशाल मिश्रा सहित क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment