---Advertisement---

रामानुजनगर में श्रमिक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन, श्रमिकों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Follow Us
Spread the love

कार्यक्रम में 120 से अधिक श्रमिक हुए शामिल, सांकेतिक रूप से डेमो चेक देकर किया गया लाभान्वित

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल, नवा रायपुर, अटल नगर के सचिव के निर्देशानुसार मण्डल अंतर्गत पंजीयन एवं संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत पंजीकृत श्रमिकों को अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने तथा श्रमिकों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आज 25 जून 2026 को जनपद पंचायत रामानुजनगर के सामुदायिक भवन में श्रमिक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार दूरस्थ अंचल तक के जनजातीय एवं विभिन्न प्रवर्ग के श्रमिकों तक योजनाओं के क्रियान्वयन के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में 120 से अधिक श्रमिक उपस्थित रहे। यह आयोजन पूर्व मण्डल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, जनपद सदस्य सुमित साहू एवं मनरेगा पी.ओ. पैकरा के आतिथ्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान मंच के माध्यम से श्रमिकों से जन संवाद करते हुए श्रम पंजीयन कार्ड का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 04 लाख 80 हजार रुपये तथा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 01 लाख रुपये की राशि श्रमिकों को सांकेतिक रूप से डेमो चेक प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं उनकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, ताकि पात्र हितग्राही इन योजनाओं का समुचित लाभ प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम में श्रम पदाधिकारी एलेन मिंज, श्रम निरीक्षक, श्रम उप निरीक्षक, कल्याण अधिकारी एवं कल्याण निरीक्षक सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment