---Advertisement---

संयुक्त जिला कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित, नागरिकों को मिलेगी सहज एवं त्वरित सहायता

Follow Us
Spread the love

कर्मचारियों के लिए भी बनाया गया पृथक हेल्प डेस्क

सूरजपुर- कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिला कार्यालय में विभिन्न कार्यों एवं सेवाओं के लिए पहुंचने वाले आम नागरिकों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराना है।

स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से आगंतुकों को कार्यालयीन समय में संबंधित विभागों, कार्यालयीन प्रक्रियाओं तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े तथा उनके कार्य सुगमता एवं समयबद्ध रूप से संपादित हो सकें। यह व्यवस्था नागरिकों एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

इसके साथ ही कार्यालयीन कार्यों को अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कर्मचारियों के लिए पृथक हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की गई है। इस व्यवस्था के माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी आवश्यक प्रशासनिक मार्गदर्शन एवं समन्वय प्राप्त कर अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक दक्षता के साथ कर सकेंगे, जिससे संपूर्ण कार्यालयीन व्यवस्था और अधिक सशक्त एवं जवाबदेह बन सकेगी।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment