प्रेमनगर। पर्यावरण को सुदृढ़ बनाने के संकल्प के साथ क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी ने नगर पंचायत प्रेमनगर में पौधारोपण कर वरिष्ठ जनों का साल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरे देश में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत सभी जनप्रतिनिधियों एवं आम जनों से पौधा लगाने का आह्वान किया है।
इसी कड़ी में विधायक मरावी अपने सभी मंडलों में जाकर वरिष्ठ जनों के निवास पर यह पौधा लगा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों से प्रधानमंत्री की बातों को मानते हुए अपने-अपने घरों में माँ के नाम पर एक पौधा लगाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
पौधारोपण के इस कार्यक्रम में मंडल प्रभारी संदीप अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मिथिला बंजारा, अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवनन्दन सिंह मरावी, पार्षद वीरेंद्र जायसवाल, कंचन श्याम, महेंद्र कुमार यादव, जनपद उपाध्यक्ष पूनिया राजवाड़े, देवधारी साहू, प्रदीप साहू, रामनारायण तंवर और अखिलेश साहू सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


















