---Advertisement---

चोरी के प्रकरण में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- पुलिस चौकी बसदेई, थाना सूरजपुर द्वारा अपराध क्रमांक 276/2026 धारा 305(क), 331(4), 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत दर्ज चोरी के प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी रहमत उल्ला उर्फ जरीफ उल्ला निवासी ग्राम सोनपुर, चौकी बसदेई, थाना सूरजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके छोटे भाई अशराफ उल्ला की किराना दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। दुकान से नगदी सहित विभिन्न सामान चोरी हो गए थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 64,000 रुपये बताई गई।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा संदेहियों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान आरोपी भीम सिंह पिता हरिश्चंद्र सिंह, उम्र 37 वर्ष, निवासी मरवाही, चौकी बसदेई, थाना सूरजपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी से घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 29.06.2026 को दोपहर 1:40 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड हेतु आवेदन किया गया है।

पुलिस द्वारा प्रकरण के अन्य आरोपियों एवं चोरी गए माल की बरामदगी के संबंध में आगे की विवेचना जारी है।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment