बैकुंठपुर जेल में बंद आरोपी को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर दबोचा
सूरजपुर/बसदेई- पुलिस चौकी बसदेई, थाना सूरजपुर क्षेत्र में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी रामानंद सिंह (22 वर्ष) निवासी ग्राम सोनपुर, चौकी बसदेई थाना सूरजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 22 मई 2026 को अपनी होंडा शाइन (CG 06 JC 3418) मोटरसाइकिल से ग्राम गंगोटी शादी समारोह में गया था। रात में वापस लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल वहां से चोरी हो चुकी थी। वाहन की अनुमानित कीमत लगभग ₹25,000 बताई गई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी बसदेई, थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 388/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पता चला कि उक्त चोरी की मोटरसाइकिल को अन्य प्रकरण में बरामद किया जा चुका है तथा आरोपी सूर्यकांत उर्फ सूर्या (19 वर्ष), निवासी थाना रामानुजनगर, जिला सूरजपुर, वर्तमान में जिला जेल बैकुंठपुर में निरुद्ध है। इसके बाद न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी को इस प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

















