सूरजपुर- कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार आज जयनगर धान उपार्जन समिति केंद्र में रासायनिक खाद एवं बीज की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित हल्का पटवारी एवं ग्रामीण क़ृषि विस्तार अधिकारी के साथ समिति में उपलब्ध खाद-बीज के भंडारण एवं किसानों को वितरण की स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण में पाया गया कि समिति केंद्र के गोदाम में वर्तमान में डीएपी की 10 बोरी, सुपर फास्फेट की 43 बोरी, इफको की 11 बोरी तथा धान बीज लगभग 150 बोरी उपलब्ध है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक कुल 647 किसानों द्वारा रासायनिक खाद का क्रय किया जा चुका है, जिससे खरीफ सीजन में किसानों की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु सतत् वितरण किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए सतत मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि खरीफ सीजन में कृषि कार्य प्रभावित न हो।


















