---Advertisement---

प्रतापपुर की राजनीति में आखिर किसने भर दी नई जान…?

Follow Us
Spread the love
विधायक के एक मंच पर जुटे हजारों कार्यकर्ता, राजेश गुप्ता की एंट्री से बदले सियासी संकेत
“विकास नहीं रुकेगा, हर कार्यकर्ता के साथ हर पल खड़ी हूं”— शकुंतला सिंह पोर्ते का बड़ा संदेश

सूरजपुर/प्रतापपुर- विधानसभा की राजनीति में गुरुवार का दिन भाजपा के लिए शक्ति प्रदर्शन और संगठन विस्तार के रूप में याद किया जाएगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती एवं स्मरण पखवाड़ा के अवसर पर मंगल भवन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम का सबसे चर्चित क्षण तब आया, जब प्रतापपुर क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी राजेश गुप्ता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। उनके साथ लगभग 70 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंच पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उनकी सदस्यता को प्रतापपुर की राजनीति में भाजपा के लिए बड़ी संगठनात्मक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों और तालियों के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे सभागार में उत्साह का माहौल रहा। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल सत्ता का नहीं, बल्कि सेवा, राष्ट्र निर्माण और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प लेकर चलने वाला संगठन है।

उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और राष्ट्रहित को सर्वोच्च स्थान दिया। विधायक ने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।

अपने भाषण में विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने प्रतापपुर विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों का भी विस्तृत उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, बिजली और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े अनेक कार्य तेजी से स्वीकृत और पूर्ण किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रतापपुर क्षेत्र में विकास की गति किसी भी परिस्थिति में नहीं रुकेगी और हर छोटे-बड़े कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “मैं हर कार्यकर्ता के सुख-दुख में आपके साथ खड़ी हूं। जनता की समस्याएं मेरी अपनी जिम्मेदारी हैं। प्रतापपुर विधानसभा के विकास में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।” उनके इस आश्वासन पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों और संगठन निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके आदर्शों को लेकर समाज के बीच कार्य कर रहा है और यही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

समारोह में राजेश गुप्ता के भाजपा में शामिल होने की चर्चा सबसे अधिक रही। सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय राजेश गुप्ता प्रतापपुर क्षेत्र का एक जाना-पहचाना नाम हैं। विभिन्न सामाजिक आयोजनों, धार्मिक कार्यक्रमों और जनहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं में नया उत्साह दिखाई दिया। मंच से उनका भव्य स्वागत किया गया और वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा भाजपा का जनाधार और विस्तृत होगा।

इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल, जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग, अशोक सिंह, ललित गोयल, जिला मंत्री राजेश्वर तिवारी, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष संजय मरावी, जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ शरद चंद द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष मानती सिंह, महामंत्री अवधेश पांडे, लक्ष्मी गुप्ता,मालती सिंह, नीलम रजक, नीलम श्रीवास्तव, सीता पैकरा,सीमा सिंह, राम कुमारी, सुनीता सिंह,रेखा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रमसिंह, विक्रम नामदेव, सांसद प्रतिनिधि आनंद शुक्ला, विश्वजीत सोनी, अंकुर पटेल, एंडरमैन विजेंद्र कश्यप, जुल्फिकार कादरी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, संगठन विस्तार और प्रतापपुर विधानसभा के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ हुआ। पूरे आयोजन में कार्यकर्ताओं का उत्साह, नए सदस्यों का स्वागत और विकास को लेकर दिए गए संदेश ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय है।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment