सूरजपुर- राजधानी रायपुर ग्राम नकटी के 85 प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और उनके उचित पुनर्वास की मांग को लेकर अब पूरे प्रदेश में आक्रोश की लहर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के दिशा-निर्देशन और जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर की अध्यक्ष शशि सिंह कोर्राम के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में राज्य सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया गया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अन्याय के खिलाफ अब पूरे प्रदेश की आवाज बन चुका है नकटी- शशि सिंह
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह कोर्राम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि नकटी गांव के 85 परिवारों के साथ जो अन्याय हुआ है उसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया यह लड़ाई अब सिर्फ एक गांव की नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और न्याय की आवाज बन चुकी है।
शशि सिंह ने राज्य सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा, एक तरफ भीषण विपरीत परिस्थितियों में गरीब परिवार दाने-दाने को मोहताज हैं वहीं दूसरी तरफ सूबे के मुख्यमंत्री और उनका प्रशासन आखें मूंदे बैठा है कांग्रेस पार्टी इन प्रभावित परिवारों को बेसहारा नहीं छोड़ेगी हमारी मांग है कि इन सभी 85 परिवारों का तत्काल, सम्मानजनक और न्यायपूर्ण पुनर्वास किया जाए जब तक हर एक पीड़ित को उसका हक नहीं मिल जाता, कांग्रेस का यह आंदोलन थमेगा नहीं।
इस विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशि सिंह, उपाध्यक्ष मेहंदी यादव, महेंद्र साहू, कवलबिहारी टेकाम,संतोष पावले, वेद प्रकाश मिश्रा,राजू गुप्ता,बबीता गुप्ता,सुनील सारथी, अविनाश साहू, रोहन राजवाड़े, विक्की समद्दर,परमेश्वर राजवाडे, चन्द्रदत दुबे,समीर सिंह, लिवनेश सिंह, सुरेंद्र प्रजापति, दिनेश राजवाड़े,यशवंत सिंह,आंचल रुचि टोप्पो सहित पदाधिकारी भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


















