---Advertisement---

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से सुलझी समस्या, उमाशंकर सिंह के बच्चों को मिला जाति प्रमाण पत्र

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आमजन के लिए प्रभावी माध्यम साबित हो रही है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रदा निवासी उमाशंकर सिंह ने अपने पुत्र के जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने संबंधी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी।

शिकायत प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित संज्ञान लिया। कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में संबंधित प्रकरण को प्राथमिकता से निराकृत करने की कार्रवाई की गई। तहसीलदार द्वारा आवश्यक परीक्षण एवं प्रक्रिया पूर्ण कर संबंधित बच्चों को जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया।

उमाशंकर सिंह ने बताया कि उन्हें बिना अनावश्यक परेशानी के सहजता से जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र मिलने से बच्चों की शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में सुविधा होगी। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment