कोरिया/पटना- पुलिस अधीक्षक, जिला कोरिया के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद पांडे के नेतृत्व में थाना पटना पुलिस द्वारा क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पटना के अपराध क्रमांक 191/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
प्रार्थी मनोज कुमार देवांगन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल (CG07 LZ 7582) अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी प्रमोद पांडे के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्परता से जांच प्रारंभ की। मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं तकनीकी जांच के आधार पर संदेही सोमा सिंह, पिता बहादुर सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम महोरा, थाना पटना, जिला कोरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया तथा उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
थाना पटना पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। चोरी, मारपीट, अवैध गतिविधियों एवं अन्य अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। थाना प्रभारी प्रमोद पांडे के नेतृत्व में की जा रही त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियों की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।
थाना प्रभारी प्रमोद पांडे ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की चोरी, संदिग्ध व्यक्ति, अवैध गतिविधि अथवा अपराध संबंधी जानकारी प्राप्त हो तो बिना विलंब थाना पटना पुलिस को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस एवं जनता के सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।












