---Advertisement---

राम मंदिर चंदा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- अयोध्या स्थित प्रभु राम के भव्य मंदिर निर्माण के नाम पर देशभर से एकत्रित किए गए चंदे में कथित रूप से हुई चंदा चोरी और भारी वित्तीय अनियमितताओं का मामला अब पूरी तरह गरमा चुका है इस संवेदनशील और बड़े मुद्दे को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया एवं ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष जफर हैदर के संयुक्त नेतृत्व में कार्यालय से अग्रसेन चौक तक पैदल यात्रा करते हुए अग्रसेन चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया कांग्रेस ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है कांग्रेस पार्टी द्वारा इस महाघोटाले के विरोध में एक विशाल और उग्र विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया बताया गया प्रभु श्री राम देश के करोड़ों नागरिकों की अगाध आस्था के केंद्र हैं देश के गरीब से लेकर अमीर तक हर वर्ग ने अपनी गाढ़ी कमाई का हिस्सा राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित किया था लेकिन सामने आई वित्तीय अनियमितताओं और जमीनों की खरीद-फरोख्त में हुए खेल ने यह साबित कर दिया है कि आस्था के नाम पर जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है कांग्रेस पार्टी इस चंदा चोरी के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी और सड़क से लेकर सदन तक इसकी जांच की मांग करेगी।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े,नशहर कांग्रेस संगठन महामंत्री मनोज अग्रवाल, हेमेंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र बंसल, विष्णु कसेरा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू, भावना सिंह नेताम, नीरज तायल, मधु साहू, धर्मेन्द्र सिंह, राजेश साहू, सूरज अवस्थी, किशुन सिंह, संजय जैन, दिनेश सोनी, रामचन्द्र राजवाड़े, सैयद सलीम, गिरधारी साहू, प्रशांत साहू, चंदूल राम, लालचंद देवांगन, प्रवीण सोनी, शिवम साहू, अफरोज खान, कबीर देवांगन, आशीष कुशवाहा, शिव राजवाड़े, मनीष देवांगन, मदन पैकरा, चिराग यादव, सोनू यादव, आशीष कुमार, मुकेश देवांगन, लक्की सिंह, अर्जुन यादव, सत्या प्रजापति, मोंटी राजवाड़े, विकाश सिंह, पृथ्वी देवांगन एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment