---Advertisement---

सूरजपुर कलेक्टर रेना जमील ने ली कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक

Follow Us
Spread the love

शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

सूरजपुर- जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर रेना जमील ने जिले में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक उपायों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जमीन संबंधी विवादों के त्वरित निराकरण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। साथ ही विभिन्न समाज एवं संप्रदायों से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की रैली, धरना-प्रदर्शन एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान पर्याप्त कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

कलेक्टर ने रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाने, चिकित्सा संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 के प्रभावी संचालन तथा महिला एवं बालिकाओं से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर तथा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment