कोरिया- दिनांक 16.07.2026 को पुलिस अधीक्षक ने रक्षित केन्द्र परिसर, निर्माणाधीन भवन, शस्त्रागार, वाहन शाखा स्टोर शाखा तथा अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर तैनाती बल की जानकारी प्राप्त किया गया, उन्होंने परिसर की स्वच्छता अनुशासन, सुरक्षा व्यस्था एवं उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया तथा आवश्यक सुधार एवं रखरखाव के संबंध में दिशा निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर ने उपस्थित अधिकारी / कर्मचारियों को पूर्ण, निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना है। इसके लिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जन सेवा की भावना के साथ कार्य करना चाहिए।
इस दौरान रक्षित निरीक्षक नीतीश आर. नायर द्वारा रक्षित केन्द्र की व्यस्थाओं, उपलब्ध संसाधनों एवं आवश्यकताओं की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई।
भ्रमण दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्याम मधुकर, रक्षित निरीक्षक नीतिश आर. नायर,सूबेदार सुनील खूंटे एवं रक्षित केंद्र के सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
















