---Advertisement---

नवागत पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे के निर्देशन में स्थायी वारंटियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई

Follow Us
Spread the love

कोरिया- जिला कोरिया में नवागत पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के पदभार ग्रहण करने के उपरांत जिले में अपराधियों एवं लंबे समय से न्यायालय की कार्यवाही से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना पटना पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के आगमन दिवस से अब तक लगभग 10 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। न्यायालय द्वारा प्रकरणों में आवश्यक आदेश पारित करते हुए गिरफ्तार वारंटियों को जिला जेल बैकुंठपुर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

थाना पटना पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में लंबे समय से फरार रहकर न्यायालय की कार्यवाही से बचने वाले आरोपियों में कानून का भय व्याप्त हुआ है। पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा न्यायालय से फरार, स्थायी वारंटी एवं अन्य वांछित अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई लगातार की जाएगी।

जिला पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि अपराधियों एवं फरार वारंटियों के संबंध में कोई भी सूचना होने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment